ग्रहण के समय किया गया पाठ-दान इत्यादि अपार फल देने वाला है। कुंडली तैयारी में चंद्र दोष जैसी कोई बाधा आ रही हो तो चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा के निमित्त मंत्र का पाठ करना चाहिए। वहीं सफेद वस्तुओं का दान करके अपनी बाधाओं को दूर कर उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। इसके अलावा भगवान शिव और चंद्रमा का विशेष महत्व है, अत: शिव मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, ओइम् नम: शिवाय मंत्र इत्यादि का जप भी इस समय कल्याण कारक है।