scriptWeather Alert: 10 फरवरी तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, इन शहरों में फिर 2 डिग्री पर पहुंचेगा पारा | weather alert outbreak of cold will continue till 10 february | Patrika News
मेरठ

Weather Alert: 10 फरवरी तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, इन शहरों में फिर 2 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

Highlights
– छोटे-छोटे पश्चिमी विक्षोभ बनने से ठंड बढ़ने की संभावना- 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही शीत लहर- वेस्ट में कोहरे और शीत लहर ने रोकी जिंदगी की रफ्तार

मेरठJan 24, 2021 / 10:58 am

lokesh verma

Cold Alert- हवाओं का रुख बदलने से बढ़ेगी ठंड, रात में 8 डिग्री तक कम होगा तापमान

Cold Alert- हवाओं का रुख बदलने से बढ़ेगी ठंड, रात में 8 डिग्री तक कम होगा तापमान

मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में आगामी 10 फरवरी (February) तक इसी तरह की ठंड (Cold) का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसा हम नहीं मौसम विभाग का अनुमान है। कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि वायुमंडल और उत्तरी भारत में पहाड़ी इलाकों में छोटे-छोटे पश्चिमी विक्षोभ बने हुए हैं, जिनके कारण ऐसे ही ठंड पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान एक बार फिर से 2-3 डिग्री तक जा सकता है। रविवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। स्थिति यह है कि लोगों को 50 मीटर की दूरी पर भी स्पष्ट नहीं दिख रहा है। घने कोहरे के कारण लोग दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ते रहे।
यह भी पढ़ें- Train Alert: प्रयागराज से मेरठ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 31 जनवरी से होगी शुरआत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवाओं की अधिकतम 14 किलोमीटर प्रति घंटे है। दिन के तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। पिछले पांच दिनों से सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। बर्फीली हवाओं के चलते शनिवार के बाद रविवार को सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। वहीं वातावरण में आर्द्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 78 फीसद रही।
डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि रविवार को तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। इसकी वजह है कि जम्मू-कश्मीर, हिमांचल व उत्तराखंड में बर्फबारी व बारिश शुरू हो गई है। मेरठ और आसपास के जिलों में भी तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।

Home / Meerut / Weather Alert: 10 फरवरी तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, इन शहरों में फिर 2 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो