नशे में टल्ली युवती ने खुलेआम सड़क पर किया ऐसा काम कि लोगों को भी आ गई शर्म मामला सुर्खियों में आने पर महिला आयोग की सदस्य के अलावा एसपी सिटी रणविजय सिंह व एएसपी क्राइम सतपाल आंतिल ने छात्राओं से आरोपी के बारे में पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी महिला थाने पहुंचीं और छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लीलता की जानकारी ली। करीब एक घंटे की पड़ताल के बाद उन्होंने पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। राखी त्यागी ने छात्राओं की हिम्मत को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के असौड़ा हाउस हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने महिला आयोग की सदस्य को बताया कि एक युवक कई दिनों से उनकी तरफ अश्लील इशारे करता है। वह किसी भी समय स्कूटर पर आता है और किसी भी छात्रा को अकेली देखकर ऐसी हरकतें करता है कि वे बता भी नहीं सकती।
प्रेमी की इस बात सेे नाराज होकर प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का गला एएसपी क्राइम सतपाल आंतिल ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह छात्राओं को देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता। आरोपी का नाम कार्तिक पुत्र नितिन निवासी बेगमबाग है, जो 12वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोपी का कहना है कि उसे भी यह काम अच्छा नहीं लगता। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं आरोपी के परिजनोें ने थाने में लिखकर दिया है कि पुलिस कार्रवाई से उसका भविष्य चौपट हो जाएगा। इसलिए उसके भविष्य को ध्यान में रखकर उसे छोड़ दिया जाए। आगे से वह ऐसी कोई हरकत नहीं करेगा।