पुलिस की गिरफ्त सायरा ने संबंध बनाते वक्त दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर ऑटो चालक इसराफिल की गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया। युवती के दोनों प्रेमी अपस में दोस्त थे। नोएडा के सेक्टर-14ए पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया की बिहार के कटिहार निवासी रहीम और इसराफिल एक दूसरे के दोस्त थे। चार साल पहले दोनों ट्रेन में दिल्ली से बिहार जा रहे थे। ट्रेन में दोनों को बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सायरा मिली, जो गलती से गलत ट्रेन में बैठ गई थी। दोनों दोस्तों ने सायरा को सकुशल उसके गांव पहुंचाया था, जिसके चलते सायरा और इसराफिल के बीच नजदीकिया बनी और इसराफिल ने सायरा के साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ संबंध बना लिए, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद सायरा ने इसराफिल से दूरी बना ली और वह रहीम के करीब आ गई। इसराफिल लगातार सायरा को फोन कर उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। लिहाजा सायरा और रहीम ने मिलकर इसराफिल की हत्या की साजिश रच डाली।