जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके के शक्ति खंड-4 में खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोगों ने एक शव पड़े देखा तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर पड़े शव की पहचान करने का प्रयास किया। मृतक की जेब से नेशनल जस्टिस काउंसिल का एक आई कार्ड मिला। आई कार्ड पर अनुपम दत्त, उम्र 50 वर्ष और पद का नाम चीफ रिवेन्यू ऑफिसर लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस गाड़ी के नंबर और मृतक के पास मिले आई कार्ड के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।