scriptबिहार: बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार ने कसी कमर, हेल्पलाइन नंबर जारी | Bihar Flood Helpline Numbers | Patrika News
विविध भारत

बिहार: बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार ने कसी कमर, हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रभावित इलाकों के लिए Bihar Flood Helpline Number
मधुबनी और मुजफ्फरपुर के लिए अलग से जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
बिहार में बाढ़ से जारी है तबाही

Jul 16, 2019 / 01:19 pm

Kaushlendra Pathak

bihar flood helpline number

बिहार: बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार ने कसी कमर, हेल्पलाइन नंबर जारी

पटना। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के 12 जिलों में करीब 25 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ ( NDRF) और एसडीआरएफ ( SDRF ) की टीमें 24 घंटे मुस्तैद हैं। लेकिन, हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं।
पढ़ें- बाढ़ से बदहाल: 5 राज्यों में 70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 40 से ज्यादा की मौत

file photo
बिहार में बाढ़ से अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
बाढ़ के कारण मोतिहारी जिले में सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अररिया में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि, सीतामढ़ी में बाढ़ से अब तक 4 लोगों की मौत हुई है और किशनगंज में मौत का आंकड़ा तीन है। आलम यह है कि हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं।
दो दिन पहले सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

इसके बाद सीएम ने मीटिंग कर लोगों की मदद के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
पढ़ें- असम बाढ़: राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सरकार का टोल फ्री नंबर

bihar flood helpline number
वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
इन नंबरों के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग मदद ले सकते हैं। साथ ही किसी भी तरह के अनहोनी के आशंका को देखते ही इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

पढ़ें- असम बाढ़: पानी में समाए 4157 गांव, काजीरंगा नेशनल पार्क भी डूबा 90 प्रतिशत तक डूबा
bihar flood helpline number
एक नजर डालते हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों के हेल्पलाइन नंबर पर…

मुख्यालय का हेल्पलाइन नंबर – 0612- 2294204/05/10

मधुबनी जिला- 06276-222576
सुपौल जिला- 06473-224005
मोतिहारी जिला- 06252-242418
शिवहर जिला- 06222-257060/61
सीतामढ़ी जिला – 06226-25031
अररिया जिला- 06453-222309
किशनगंज जिला – 06456-224152
वहीं, सरकार ने मधुबनी और मुजफ्फरपुर में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए कुछ और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

मधुबनी जिला के लिए कुछ महत्वपूर्ण नंबर

डीएम- 9473191317
एडीएम- 9473191318
एसडीएम सदर- 9473191319
एसडीएम बेनीपुर- 9473191320
एसडीएम बिरौल- 9473191321
डीडीएम- 8544412322
जिला कंट्रोल रूम- 06272-240600
डीडीएम कंट्रोल रूम- 06272-245821
मुजफ्फरपुर जिला के लिए कुछ महत्वपूर्ण नंबर

डीएम- 9473191283
एसएसपी- 9431822982
डीडीसी- 9413818356
एडीएम- 9473191284
एडीएम (रिलीफ)- 9471484682
सिटी एसपी- 9473191765
एसडीएम (ईस्ट)- 9473191285
एसडीएम (वेस्ट)- 9473191286

Home / Miscellenous India / बिहार: बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार ने कसी कमर, हेल्पलाइन नंबर जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो