असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि 28 जिलों के 3,181 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ ( Assam Flood ) से कुल 24,45,533 लोग प्रभावित हैं। अधिकारी ने कहा कि 90,000 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें से कुछ भाग में फसल लगी थी।