चांदनी बिहारपुर। 25 दिन पूर्व सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत (Woman died in road accident) हो गई थी। इस घटना के बाद से महिला का पति काफी सदमे में था, इसी बीच बुधवार की देर रात उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद उनके 2 मासूम बच्चे अनाथ हो गए। बता दें कि हादसे में महिला की मौत के बाद जमकर बवाल मचा था। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम करने के साथ ही क्षेत्र में संचालित एक क्रशर प्लांट, ट्रैक्टर, मशीनरी समेत अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।