नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में भारत और चीनी सैनिकों ( India-China Army ) के बीच जारी गतिरोध के बीच, केंद्र ने सोमवार को चीन-भारतीय सीमा ( India-China Border ) पर चल रही सड़क परियोजनाओं ( Road projects ) की समीक्षा की और उनमें से 32 पर काम तेज करने का फैसला किया। गृह मंत्रालय ( MHA ) द्वारा बुलाई गई एक उच्च-स्तरीय बैठक ( High level meeting ) में प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम करने का निर्णय लिया। बैठक में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD), सीमा सड़क संगठन (BRO) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने भाग लिया।