राज्य में अब तक 2152 लाइसेंसी हथियार पुलिस के पास जमा कराए जा चुके हैं, ताकि चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके। चुनाव आयोग द्वारा शिकंजा कसे जाने का ही परिणाम है कि राज्य में 4 लाख 22 हजार रुपये की संदिग्ध धनराशि भी जब्त की गई है। चार ऐसे मामले भी चुनाव कार्यालय ने दर्ज कराए हैं, जिनमें, लाउडस्पीकर, वाहन, चुनावी सभा आदि के उल्लघंन का पता चला था।