scriptमौलाना साद पर कसा शिकंजाः यूपी के फार्म हाउस पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम, जुटाईं अहम जानकारियां | Delhi Crime branch police reach maulana saad farm house at shamli | Patrika News
विविध भारत

मौलाना साद पर कसा शिकंजाः यूपी के फार्म हाउस पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम, जुटाईं अहम जानकारियां

Tabligi Jamat Chief Maula Saad पर कसा शिकंजा
Delhi crime branch की टीम ने पहुंची साद के फार्म हाउस
फार्म हाउस से जुटाईं अहम जानकारियां

Apr 23, 2020 / 04:19 pm

धीरज शर्मा

maulana saad

तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद कसता शिकंजा

नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi ) के निजामुद्दीन ( Nizamuddin ) मरकज ( Tabligi Markaz ) से निकलकर देश भर में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus ) को फैलाने के पीछे बड़ी वजह रहे तबलीगी जमातियों ( Tabligi Jamat ) के आका मौलाना साद ( Maulana Saad ) पर पुलिस का शिकंज कसता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने साद को गिरफ्त में लेने की कार्रवाई और तेज कर दी है।
इसी कड़ी में दिल्ली क्राइम ब्रांच ( Crime Branch ) के पांच सदस्यों की टीम साद के करीबियों से उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी निकालने में जुट गई है। इसी कड़ी में टीम यूपी पहुंची है।
लॉकडाउन में सड़क पर घूमने से रोका तो HIV पॉजिटिव शख्स ने पुलिसकर्मी को ही काट लिया

https://twitter.com/ANI/status/1253240913960275968?ref_src=twsrc%5Etfw
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मौलाना साद के कस्बा कांधला में स्थित फार्म हाउस पर गुरुवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। टीम ने फार्म हाउस में पहुंचकर वहां काम करने वाले लोगों से जानकारी ली और देखा कि यहां कोई जमाती तो नहीं है।
हालांकि इससे पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम दो गाड़ियों में पहले कांधला थाने पहुंची, जहां से अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए 12.30 बजे मौलाना साद के फार्म हाउस पहुंची।

https://twitter.com/ANI/status/1253241321894162432?ref_src=twsrc%5Etfw
WHO ने एक बरा फिर पूरी दुनिया को दी चेतावनी, लंबे समय तक साथ रहेगा कोरोना वायरस, बस ना करें ये गलती
टीम ने वहां पर अपनी छानबीन शुरू कर दी। यहां पर टीम ने कुछ अहम जानकारी भी जुटाई है।
जांच पड़ताल के बाद करीब ढाई बजे टीम राजधानी दिल्ली लौटी।

आपको बता दें कि मार्च के महीने में दिल्ली मरकज से निकली जमात में शामिल लोगों के बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मौलाना साद सुर्खियों में आए थे। बताया जा रहा था कि मौलान साद भी कोरोना संक्रमित है इसलिए वो क्वारंटीन हो गया है।
ऐसे में पुलिस ने उसके क्वारंटीन पीरियड का इंतजार किया और उसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद को मरकज मामले में आरोपी बनाया हुआ है।

तबलीगी जमात की शुरुआत साद के परदादा ने की थी
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज और उसके अमीर मौलाना साद सुर्खियों में हैं। तबलीगी जमात निकालने की शुरुआत ही शामली जिले के कांधला कस्बे के रहने वाले मौलाना इलियास ने की थी।
वह साद के परदादा थे। पहली जमात भी कांधला के लोगों की निकली थी, इसके बाद यह दुनिया भर में फैलती चली गई।

Home / Miscellenous India / मौलाना साद पर कसा शिकंजाः यूपी के फार्म हाउस पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम, जुटाईं अहम जानकारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो