17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के बाजारों में भारी भीड़

Highlights सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यहां पर बिल्कुल नहीं किया गया। सरोजनी नगर और लाजपत के बाजार में बिना मास्क के भी लोग दिखाई दिए।
less than 1 minute read
Google source verification
Market in Delhi

दिल्ली के बाजारों भीड़ बढ़ी।

नई दिल्ली। दिल्ली में धनतेरस के अवसर पर यहां के कई बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यहां पर बिल्कुल नहीं किया गया। ऐसे में कोरोना के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। सरोजनी नगर और लाजपत के बाजार में गुरुवार को धनतेरस की खरीदारी जमकर की। इस दौरान लोग बिना मास्क के दिखाई दिए।

8593 नए मामले सामने आए हैं

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 8593 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि सात हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं लेकिन 85 लोगों की मौत भी हो गई है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,59,975 हो गए हैं। राजधानी में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सात हज़ार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।