7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहारः SBI ATM से निकला 2000 का नकली नोट, एटीएम सील

फिलहाल एटीएम को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है, पुलिस ने भी अपने स्तार से मामले की जांच करने की बात कही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Tiwari

•

Updated: 15 Dec 2016, 2:17 PM IST

Fake 2000 Note Withdrawl From SBI ATM

Fake 2000 Note Withdrawl From SBI ATM

पटना। दो हजार के नए नोट अभी ठीक तरह से बाजार और लोगों के पास पहुंचे भी नहीं है कि उसके पहले इसका नकली नोट आना शुरू हो गया है। बिहार के सीतामढ़ी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से एक किसान को दो हजार रुपये के नकली नोट मिले हैं।

पुलिस और बैंक में की शिकायत

एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने के बाद किसान पंकज कुमार को पता चला कि उनका दो हजार का नोट नकली है। पंकज ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन के अलावा पुलिस को भी कर दी है।

दुकानदारों के मना करने के बाद पता चला कि नोट नकली है

पकंज को पहले यकीन नहीं हुआ कि उनका यह नोट नकली है। जब वो बाजार में गए तो दुकानदाारों ने उसे नकली बता कर लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और बैंक को की।

एटीएम सील, की जा रही है जांच

शिकायत मिलने के बाद स्टेट बैंक प्रबंधन ने इस बात से इनकार किया है कि एसबीआइ के एटीएम से दो हजार के नकली नोट बरामद हुआ है। बैंक के शाखा प्रबंधक सुधांशु कुमार राव ने यह सफाई दी है कि एटीएम ने नोट डालने से पहले बैंक के अधिकारी उसकी जांच करते हैं। उस प्रकार नकली नोट का एटीएम के अंदर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कि बैंक द्वारा अपने स्तर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल एटीएम को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है। दूसरी ओर पुलिस ने भी मामले की जांच करने की बात कही है।

जिम्मेदारी से भाग रहा है बैंक

इस मामले में बैंक दो तरह की बातें कर रहा है। पहला ये कि बैंक अधिकारी नोटों की जांच कर एटीएम में डालते हैं। दूसरा ये कि एटीएम में पैसा डालने का काम निजी एजेंसी के हाथ में है। इस तरह के बयान से साफ जाहिर होता है कि बैंक जिम्मेदारी लेने के सवाल से भाग रहा है।

आपको बता दें कि यह पहला वाकय नहीं है जब एटीएन से नकली नोट निके हो। इससे पहले 13 दिसंबर को नागपुर के एक एटीएम से भी दो हजार के नकली नोट निकलने का मामला सामने आया था।