6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: ग्रीन जोन गोवा पर मंडराया खतरा, रेपिड टेस्ट के दौरान मिले 7 कोरोना पॉजिटिव

गोवा में सात कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप पांच लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं सभी को क्वारंटाइन में रखकर किया जा रहा इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 14 May 2020, 2:27 PM IST

goa.jpg

हाल ही में ग्रीन जोन घोषित किए गए गोवा में कोरोना (corona) मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। पिछले महीने से गोवा में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया था। अब यहां रेपिड टेस्टिंग (Rapid Test) के दौरान सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सातों को क्वारंटाइन में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

तमिलनाडु की कोयांबेडू मार्केट बनी कोरोना हब, इसी जगह से जुड़े हैं राज्य के 35% मामले

एक ही परिवार के हैं पांच लोग

इन सात कोरोना पॉजिटिव में से पांच लोग एक ही परिवार के हैं। इसमें पति-पत्नी, बेटा, बेटी और एक साल की पोती शामिल है। सभी शोलापुर से लौटे थे। राज्य सरकार की ओर से की जा रही स्क्रीनिंग के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाए गए।

दो मरीज ड्राइवर

बाकी दोनों मरीज अलग-अलग जगहों से हैं। इनमें से एक ट्रक ड्राइवर है, जो गुजरात से लौटा है। वह गोवा की एक फैक्ट्री के लिए ड्रम ढोने का काम करता है। जबकि दूसरा ड्राइवर मुंबई से वापस आया था। राज्य में इंडस्ट्री की शुरुआत के बाद से दोनों काम कर रहे थे।

दिल्ली में वर्चुअल कोर्ट ने किए 4 हजार से ज्यादा ट्रैफिक चालान, खजाने में जमा हुए 1 लाख से ज्यादा रुपए

राजय को 1 मई को घोषित किया गया था कोरोना फ्री

सभी से संबंधित सैंपलों को गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। गोवा में अब तक 6151 लोगों की टेस्टिंग की गई है। जिनमें से 14 संक्रमित पाए गए। राज्य में कोरोना के सात एक्टिव केस हैं। 1 मई को गोवा को करोना फ्री घोषित किया गया था।

कोरोना मामलों में दूसरी बार बड़ा उछाल, मरीजों का आंकड़ा 75 हजार पार करने वाला 12वां देश बना भारत

मार्च में मिला था राज्य में कोरोना का पहला मरीज

गोवा में 18 मार्च को कोरोना का पहला मरीज मिला था। दुबई से लौटे एक नेता में सबसे पहले संक्रमण मिला था। जबकि 3 अप्रैल तक यहां केवल सात मरीज थे।