देश में पिछले 24 घंटों में 28,701 कोरोना वायरस मामलों और 500 मौतों की एक-दिवसीय भयावह वृद्धि दर्ज हुई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 5,53,470 रोगी ठीक हुए हैं, जिनकी संख्या देश में मौजूद 3,01,609 सक्रिय मामलों से लगभग दोगुनी है। कोविड -19 रोगियों की रिकवरी की दर 62.93 प्रतिशत हो गई है। फिर भी भारत दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,19,103 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में महाराष्ट्र अब भी सबसे खराब स्थिति वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 2,54,427 मामले आए हैं और 10,289 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु में 1,38,470 मामले और 1,966 मौतें दर्ज हुईं हैं।