scriptओडिशा के तट पर मृत मिली विशाल व्हेल मछली, हटाने के लिए ली जाएगी क्रेन की मदद | huge whale fish found dead on the banks of Odisha Kendrapara | Patrika News
विविध भारत

ओडिशा के तट पर मृत मिली विशाल व्हेल मछली, हटाने के लिए ली जाएगी क्रेन की मदद

इस विशालकाय मछली का वजन करीब 12 टन है।

नई दिल्लीJan 12, 2019 / 01:02 pm

Shivani Singh

odisa

ओडिशा के तट पर मृत मिली विशाल व्हेल मछली, कई दिनों से थी गायब

नई दिल्ली। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य से कई दिनों से गायब व्हेल मछली मृत अवस्था में पाई गई। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 40 फुट लंबी व्हेल पानी में बहकर तट पर चली गई थी।

यह भी पढ़ें

दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के इंजन में धुआं निकलने से हड़कंप, बड़ा हादसा टला

लापता हो गई थी व्हेल

आपको बता दें कि इस विशालकाय मछली का वजन करीब 12 टन है। फॉरेस्ट रेंज अधिकारी ने बताया, ‘ मृत व्हेल मछली के शव को तालचुआ तट के पास से निकालने का काम किया जा रहा है, लेकिन उसे निकालने में वन कर्मयों को काफी मुश्किल हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि वह क्रेन की मदद से मछली को हटाने पर विचार रहे हैं।’

यह भी पढ़ें

चुनाव से पहले दहशत की तैयारी में आतंकी, सेना ने लॉन्च किया ‘कासो’

इस तरह हुई मौत…

वन अधिकारियों ने बताया कि व्हेल मछली शुक्रवार को बहकर तट पर चली आई थी। उसके शरीर पर घाव के निशान थे। उनके मुताबिक, यह जीव लुप्तप्राय समुद्री जीवों की श्रेणी में शामिल है। वन्यजीव (संरक्षण) कानून, 1972 के तहत स्तनपायी जीव अनुसूची-एक श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि पोस्टमार्टम के बाद कंकाल को दफनाया जाएगा या नहीं। वन विभाग ने बताया कि घावों के निशान देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी जहाज से टकरा जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

Home / Miscellenous India / ओडिशा के तट पर मृत मिली विशाल व्हेल मछली, हटाने के लिए ली जाएगी क्रेन की मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो