scriptउड़ान के दौरान इंडिगो विमान का इंजन हुआ बंद, हवा में अटकी रही 47 यात्रियों की जान | Indigo flight Makes Emergency Landing In Chennai after engine stopped | Patrika News
विविध भारत

उड़ान के दौरान इंडिगो विमान का इंजन हुआ बंद, हवा में अटकी रही 47 यात्रियों की जान

इंडिगो विमान से जड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इंडिगो के एक विमान का इंजन यात्रा के दौरान बंद हो गया।

Nov 06, 2018 / 12:22 pm

Mohit sharma

news

उड़ान के दौरान इंडिगो विमान का इंजन हुआ बंद, हवा में अटकी रही 47 यात्रियों की जान

नई दिल्ली। इंडिगो विमान से जड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इंडिगो के एक विमान का इंजन यात्रा के दौरान बंद हो गया। उड़ान के दौरान खराब हुए इंजन से एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया और विमान की चेन्नै हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना के समय विमान में 47 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी देते हुए नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।

घर के झगड़े के बीच छठ की तैयारी में जुटा लालू परिवार, बहू के साथ राबड़ी मनाएंगी महापर्व

आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री से जा रहा था चेन्नई

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक यह विमान यात्रियों को लेकर आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री से चेन्नई जा रहा था। तभी तकनीकी खराबी आने के कारण रविवार शाम इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। डीजीसीए के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हवाई यात्रा के दौरान विमान के एक इंजन में तेल खत्म हो गया, जिसके चलते यह बंद हो गया। इसके बाद एहतियात बरतते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारी के अनुसार तेल खत्म हो जाने के बावजूद पायलट ने हवा में ही विमान के चक्कर कटाए। इसके बाद उसने विमान को नीचे उतारने का विकल्प चुना।

पंजाब: सुखबीर सिंह बादल हिरासत में, सिख इतिहास से छेड़छाड़ के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

इंडिगो उड़ान 6ई 7123 की चेन्नै में लैंडिंग

चौंकाने वाली बात यह है विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद भी इंडिगो ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया और इसकी तकनीकी समस्या बताया। इंडिगो की ओर से आए बयान के अनुसार राजमुंद्री-चेन्नई मार्ग पर इंडिगो उड़ान 6ई 7123 की चेन्नै में लैंडिंग के ठीक पहले उसके एक इंजन में कुछ खराबी आग गई थी। इसके बाद विमान को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Home / Miscellenous India / उड़ान के दौरान इंडिगो विमान का इंजन हुआ बंद, हवा में अटकी रही 47 यात्रियों की जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो