26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​घर के झगड़े के बीच छठ की तैयारी में जुटा लालू परिवार, बहू के साथ राबड़ी मनाएंगी महापर्व

तेज प्रताप के पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के फैसले से लालू परिवार में एक ओर जहां घमासान मचा है। वहीं, घर में चल रहे झगड़े के बची राबड़ी देवी ने छठ त्यौहार मनाने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Nov 2018, 11:16 AM IST

Rabri devi

​घर के झगड़े के बीच छठ की तैयारी में जुटा लालू परिवार, बहू के साथ राबड़ी मनाएंगी महापर्व

नई दिल्ली। तेज प्रताप के पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के फैसले से लालू परिवार में एक ओर जहां घमासान मचा है। वहीं, घर में चल रहे झगड़े के बची राबड़ी देवी ने छठ त्यौहार मनाने का फैसला किया है। यही नहीं इसको लेकर परिवार में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस बार लालू परिवार द्वारा मनाए जाने वाले छठ पर्व का इंतजार बिहार के लोगों को भी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 2016 में लालू परिवार ने छठ नहीं मनाया था। इस दौरान राबड़ी देवी ने बेटों की शादी के बाद छठ व्रत रखने की बात कही थी।

कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में हिजबुल के 2 आतंकवादी ढेर

दरअसल, राबड़ी देवी ने उस समय उस समय कहा था कि बेटियों की शादी के बाद अब घर में उनका हाथ बटाने वाला कोई नहीं बचा है। इसलिए वह घर में बहुएं आने के बाद भी छठ का वर्त रखेंगी। इसके बाद राबड़ी ने बीते साल 2017 में छठ किया था। वो बात अलग है कि अभी राबड़ी के दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है, लेकिन बड़े बेेटे तेजप्रताप की शादी के बाद उनकी बहू ऐश्वर्या घर आ चुकी है। आपको बता दें कि छठ पर्व आते ही बिहार में सबकी निगाहें पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड पर टिक जाती हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि लालू परिवार हमेशा धूमधाम के साथ यह त्यौहार मनाता है। क्योंकि इस बार पति लालू यादव जेल में हैं और बड़े बेटे तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक का फैसला लिया है। ऐसे में राबड़ी देवी के छठ व्रत पर आशंका व्यक्त की जा रही थी।

पंजाब: सुखबीर सिंह बादल हिरासत में, सिख इतिहास से छेड़छाड़ के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

वहीं, खबर सामने आई है कि तेज प्रताप यादव की तलाक की अर्जी के बाद ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय अपनी बेटी के साथ दामाद को मनाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास घंटो इस रिश्ते को बचाने का प्रयास चलता रहा है। इस दौरान राबड़ी देवी के साथ परिवार के अन्य लोगों के साथ ही ससुर चंद्रिका राय दामाद को मनाते रहे, लेकिन तेज प्रताप ने कोई भी बात मानने से इनकार कर दिया।