26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक को लेकर तेजप्रताप यादव अडिग, इसके पीछे गिनाए कई कारण

तेजप्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। दोनों में तालमेल का सख्‍त अभाव है। साथ ही तेज ने अपनी पत्‍नी पर क्रूरता का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Nov 2018, 9:24 AM IST

tejpratap

तलाक को लेकर तेजप्रताप यादव अडिग, इसके पीछे गिनाए कई कारण

नई दिल्‍ली। आरजेडी प्रमुख और चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कोर्ट में अर्जी देकर पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की मांग की है। तेज के इस रुख से पूरा का पूरा लालू का कुनबा हिल गया है। जेल में मुलाकात के बाद लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को चुपचाप तलाक की बातें भूल जाने को कहा था। लेकिन तेजप्रताप ने इस बार अपने पिता की बात को मानने से साफ इनकार कर दिया है। साथ ही तलाक लेने के प्रस्‍ताव के पीछे कई कारण गिना दिए हैं।

ऐश्‍वर्या फैशनेबल गर्ल
तेजप्रताप यादव ने तलाक के पक्ष में कारण गिनाते हुए ऐश्वर्या को मॉर्डन लड़की बताया है। इसलिए ऐश्‍वर्या के साथ जिंदगी गुजारना नामुमकिन है। उन्‍होंने कहा कि मैं एक साधारण जिंदगी गुजारने वाला व्यक्ति हूं जबकि ऐश्वर्या शहरी मिजाज की लड़की है।

मेरी मर्जी के खिलाफ हुई शादी
तेजप्रताप का दावा है कि मैं ऐश्‍वर्या से शादी करने को तैयार नहीं था। मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई। दो राजनीतिक परिवारों के बीच हुए रिश्ते का वो मात्र एक मोहरा बने हैं। उस समय न तो पापा और न ही मम्‍मा ने मेरी बात सुनी। तेज प्रताप ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मैंने अपने माता-पिता को पहले ही कहा था कि मैं शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी।

घुटनभरी जिंदगी
लालू के बड़े बेटे तेज का कहना है कि शादी के बाद से मेरी जिंदगी घुटनभरी हो गई है। तेज ने कहा है कि वह एक घुटन भरी जिंदगी नहीं जी सकते हैं। आपको बता दें कि तेज प्रताप की शादी इसी साल 12 मई को पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। ऐश्वर्या के दादा बिहार के पहले यादव मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय थे।

तालमेल में दिक्‍कत
तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने कहा ने कहा कि तेज और ऐश्‍वर्या एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते। तेजप्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। दोनों में तालमेल का सख्‍त अभाव है। साथ ही तेज ने अपनी पत्‍नी पर क्रूरता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐश्‍वर्या उन्‍हें हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास करती रहती है। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। साथ ही तेज प्रताप ने इस पूरे प्रकरण के पीछे एक बड़ी साजिश में परिवारवालों का शामिल होना भी बताया है। तेज ने ये भी दावा किया कि इस मसले में घर के सभी लोग लड़की के पक्ष में हैं।