scriptलालू प्रसाद यादव को सांस लेने में दिक्कत, तबीयत बिगड़ी | Lalu Prasad Yadav had trouble in breathing | Patrika News
विविध भारत

लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में दिक्कत, तबीयत बिगड़ी

Highlights

गुरुवार की शाम को अचानक खराब हो गई।
लालू पहले से ही रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

Jan 22, 2021 / 12:00 am

Mohit Saxena

lalu prasad

पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली। चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार की शाम को अचानक खराब हो गई। लालू पहले से ही रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ. निमोनिया की भी शिकायत है।
Coronavirus: देश में 10 लाख लोगों ने लगवाया टीका, आज एक भी मौत नहीं

तबीयत खराब होने पर रिम्स प्रशासन ने लालू की कोरोना जांच को लेकर एंटीजन टेस्ट किया। यह रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए लालू प्रसाद का सैंपल लिया गया है। ऐसी जानकारी दी जा रही है कि एक्स-रे में लालू प्रसाद के सीने में हल्का इन्फेक्शन देखा गया है। इसकी सूचना मिलते ही जेल आईजी अस्पताल पहुंचे हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स पहुंच गए। वे रिम्स में सफाई का जायजा लेने पहुंचे थे।
लालू की तबीयत खराब होने के बाद रिम्स के निदेशक कामेश्वर प्रसाद अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप और राजद अध्यक्ष का लंबे समय से इलाज चल रहा है। डॉक्टर उमेश प्रसाद भी उनका हाल जानने पहुंचे। रिम्स के पेइंग वार्ड से बाहर आने के बाद निदेशक कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की तबीतय स्थिर है। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है।

Home / Miscellenous India / लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में दिक्कत, तबीयत बिगड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो