scriptदेश के एक राज्य ने किया स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार, केंद्र सरकार को दी बड़ी चुनौती | Manipur boycotted Independence Day Challenge to Modi Govt | Patrika News
विविध भारत

देश के एक राज्य ने किया स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार, केंद्र सरकार को दी बड़ी चुनौती

Manipur के कुकी समुदाय का बड़ा फैसला
अपनी मांग के चलते Independence Day का किया bycott
Modi Govt के लिए बड़ा Challenge

Aug 14, 2019 / 12:15 pm

धीरज शर्मा

KUKI
नई दिल्ली। देशभर में जहां 15 अगस्त आजादी के जश्न ( Independence Day ) मनाने की तैयारियां चल रही हैं वहीं देश के एक हिस्से में इसका जमकर विरोध हो रहा है। यही नहीं इस बार 15 अगस्त का बहिष्कार करने का ऐलान भी कर दिया है। यह राज्य मणिपुर ( Manipur ) है जहां पर मौजूद कुकी नेशनल फ्रंट नेहलुन और सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ कुकीलैंड उग्र समूहों ने ऐलान किया है कि वो पहाड़ी इलाकों वाले जिलों में स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार करेंगे।
हिल जिले में 14 अगस्त की शाम से 15 तक मनाए जाने वाले भारतीय स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार कुकी नेशनल फ्रंट कर रहा है। दरअसल इसके पीछे भी बड़ी वजह है।
370 हटने के बाद हिरासत में लिए अलगाववादी और राजनेता इस साल बाहर आना मुश्किल
Manipur
कुकी लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार उनके पूर्वजों की ओर से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को भूल गई है।

इसके अलावा केंद्र सरकार यह भी भूल गई है कि यहां पर कुकीलैंड बनाया जाना था।
नागालैंड की तर्ज पर हो कुकीलैंड
कुकीलैंड की मांग को लेकर ही ये समुदाय इस बार स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार कर रहा है।

संगठन का कहना है कि सरकार ने नागालैंड का गठन तो कर दिया लेकिन कुकीलैंड को लेकर कुछ नहीं किया।
अन्य संगठनों से समर्थन
उधर सूचना एवं पब्लिसिटी सेक्रेटरी गोउ एलियास कुकी के मुताबिक वो अपने इस विरोध को व्यापक स्तर पर करने के लिए अन्य संगठनों से भी समर्थन प्राप्त करेंगे।

15 August
जम्मू-कश्मीर विधानसभा परिसीमन पर चुनाव आयोग की बैठक, कम हो सकती है सीटें
आम जनता को भी चेतावनी
जश्न-ए-आजादी का बहिष्कार करने वाले कुकुी समुदाय ने आम लोगों के लिए भी चेतावनी जारी है।

कुकी समुदाय ने आम लोगों से चेतावनी दी है कि कि वो 15 स्त के दिन सड़कों और हाईवे से दूर रहें।

Home / Miscellenous India / देश के एक राज्य ने किया स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार, केंद्र सरकार को दी बड़ी चुनौती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो