scriptमिशन चंद्रयान-2.0 का काउंडाउन शुरू, सोमवार को सबसे ताकतवर रॉकेट से लॉन्चिंग | Mission chandrayaan 2 to be launched by isro on 15 july | Patrika News
विविध भारत

मिशन चंद्रयान-2.0 का काउंडाउन शुरू, सोमवार को सबसे ताकतवर रॉकेट से लॉन्चिंग

इसरो मिशन 2.0 के जरिए नया कीर्तिमान रचने को तैयार
मिशन चंद्रयान-2 पर 978 करोड़ रुपए खर्च
2008 में चंद्रयान-1 चांद की सतह पर उतरने में नहीं हुआ था सफल

Jul 14, 2019 / 09:06 am

Prashant Jha

Mission chandrayaan 2

मिशन चंद्रयान का काउंडाउन, 15 जुलाई को देश के सबसे ताकतवर रॉकेट से लॉन्चिंग

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपना महत्वकांक्षी चंद्रयान 15 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। मिशन के लिए देश का सबसे ताकतवर रॉकेट GSLV MK-3 का इस्तेमाल होगा। इसरो मिशन 2.0 के जरिए नया कीर्तिमान रचने की तैयारी में है। जिसमें मानव अंतरिक्ष मिशन, अंतग्र्रहीय मिशन, अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और यहा तक कि अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा में शामिल होना की कोशिश करना भी प्रासंगिक है।

चंद्रयान-2 के लैंड करने में 2 महीने का लगेगा वक्त

इसरो (ISRO) के चेयरमैन डॉक्टर के. सिवन ने शनिवार को जानकारी दी कि हम सोमवार को तड़के 2:51 बजे अपने सबसे प्रतिष्ठित मिशन चन्द्रयान-2 को लॉन्च करने जा रहे हैं। सफल लॉन्चिंग के बाद चांद पर चंद्रयान-2 के लैंड करने में 2 महीनों का समय लग जाएगा। यानी चंद्रयान-2 को 6 सितंबर तक चांद की सतह पर उतरने की संभावना है। दरअसल 2008 में चंद्रयान-1 चांद की सतह पर उतरने में सफल नहीं हुआ था। लेकिन इस बार इसरो ने चांद पर उतारने के लिए खास तरीके से डिजाइन किया है।

ये भी पढ़ें: ISRO: जानें, चंद्रयान और गगनयान की तैयारियों में जुटे इसरो को बजट में क्या मिला

मिशन चंद्रयान-2 पर 978 करोड़ रुपए खर्च

मिशन चंद्रयान-2 पर 978 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 2008 में चंद्रयान-1 ने चांद पर पानी की खोज की थी। चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की संभावना है। इस मिशन पर चंद्रयान-2 पर 14 पेलोड होंगे। इनमें 13 भारतीय और एक NASA का पेलोड शामिल है।

Home / Miscellenous India / मिशन चंद्रयान-2.0 का काउंडाउन शुरू, सोमवार को सबसे ताकतवर रॉकेट से लॉन्चिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो