scriptप्लास्टिक से बने तिरंगों पर जल्द लग जाएगा बैन | Plastic made national flags to be banned soon | Patrika News
विविध भारत

प्लास्टिक से बने तिरंगों पर जल्द लग जाएगा बैन

जल्द ही प्लास्टिक
से बने राष्ट्रीय ध्वजों (तिरंगे) पर बैन लग सकता है, केन्द्र सरकार प्लास्टिक से
बने राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, बिक्री और खरीद पर प्रतिंबध लगाएगी

Jul 19, 2015 / 12:30 pm

Rakesh Mishra

flag

flag

नई दिल्ली। जल्द ही प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों (तिरंगे) पर बैन लग सकता है। केन्द्र सरकार प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, बिक्री और खरीद पर प्रतिंबध लगाएगी। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।



इस तरह की शिकायतें मिली थी कि गणतंत्र दिवस और स्वाधीनता दिवस के बाद सड़कों और गंदे नालों में प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज पाए जाते हैं। मार्च में बोम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल,बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापक नीति बनाने को कहा था। केन्द्र सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि प्लास्टिक से बनने वाले राष्ट्रीय ध्वजों के उत्पादन पर बैन लगाने का प्रस्ताव लंबित है।



हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि सरकार को व्यापक नीति बनानी चाहिए। सरकार जागरूकता अभियान चलाए। कोर्ट ने कहा था कि राष्ट्रीय गान की तरह राष्ट्रीय ध्वजों को भी स्कूल की पाठ्य पुस्तकों में छापा जा सकता है।



Home / Miscellenous India / प्लास्टिक से बने तिरंगों पर जल्द लग जाएगा बैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो