scriptवडोदरा में भारी बारिश से सड़के बनीं तालाब, घरों में घुसे मगरमच्छ | Vadodara Rains: NDRF rescue operations in affected areas | Patrika News
विविध भारत

वडोदरा में भारी बारिश से सड़के बनीं तालाब, घरों में घुसे मगरमच्छ

Vadodara Rains: गुजरात में बारिश का कहर
वडोदरा में हुई भीषण बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात
एक दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत

Aug 02, 2019 / 01:08 pm

Mohit sharma

Vadodara Rains

नई दिल्ली। असम, बिहार और मुंबई के बाद अब गुजरात में बारिश ( Vadodara Rains ) ने कहर ढ़ाया है। यहां वडोदरा शहर में हुई भीषण बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ तैनात करनी पड़ी। राहत कार्य में जुटी एजेंसियों ने करीब 5000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1157181536338399232?ref_src=twsrc%5Etfw

जानकारी के अनुसार शहर भर ( Vadodara Rains ) में ऐसे 26 निचले इलाके चयनित किए गए हैं, जहां बारिश का अत्यधिक पानी भर गया है। वही, कुदरत के इस कहर ने चार लोगों की जान ले ली है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि वडोदरा के छनी इलाके में बड़ी घटना हो गई है। यहां भारी बारिश की वजह से एक दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई।

 

तीन तलाक बिल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका, 2 धाराएं हटाने की मांग

 

https://twitter.com/hashtag/Rains?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राहत ( Vadodara Rains ) कार्य में जुटी टीमें—

https://twitter.com/ANI/status/1157184767550513152?ref_src=twsrc%5Etfw

मौसम विभाग के अनुसार वडोदरा ( Vadodara Rains ) में केवल बुधवार के दिन ही 499 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश का यह आंकड़ा सालाना औसत के 50 प्रतिशत से भी उपर है। निचले इलाकों में भरे पानी ने शहरवासियों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। आलम यह है कि शहर के कई स्थानों पर 3 से 4 फीट तक पानी भरा है।

एनएमसी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर्स, बिल इलाज मरीज लाचार

 

Vadodara Rains

एक रिपोर्ट के अनुसार सबसे ( Vadodara Rains )गंभीर हालात फतेहगंज, तरसाली, चाणक्यपुरी, कल्याणपुरी व मकरपुरा में हैं। यहां लोगों के घरों में पानी भर गया है। इसके साथ ही वडोदरा शहर के बीच से निकलने वाली विश्वामित्री खतरे के निशान से उपर बह रही है।

 

Vadodara Rains

हालात ( Vadodara Rains ) इतने खराब है कि नदी के पानी के साथ बड़ी संख्या में मगरमच्छ बह कर रिहायशी इलाकों में पहुंच गया हैं। एक जानकारी के अनुसार 200 से अधिक मगरमच्छ तालाब बन चुकी सड़कों पर घूम रहे हैं।

Home / Miscellenous India / वडोदरा में भारी बारिश से सड़के बनीं तालाब, घरों में घुसे मगरमच्छ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो