7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक, शेयर की गई कई अहम जानकारियां

माल्या ने बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट के साथ ही ई-मेल अकाउंट भी हैक कर लिया है, अब उनके नाम से न सिर्फ ट्वीट किया जा रहा है बल्कि उन्हें ब्लैकमेल भी किया जा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Tiwari

•

Updated: 9 Dec 2016, 3:06 PM IST

Vijay Mallya Twitter Account Hack

Vijay Mallya Twitter Account Hack

नई दिल्ली। बैंकों के करीब 9000 करोड़ रुपए का लोन लेकर देश छोड़ लंदन जा चुके उद्योगपति विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। माल्या ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि किसी ने उनका ट्विटर अकाउंट के साथ ही ई-मेल अकाउंट भी हैक कर लिया है और अब उनके नाम से ना सिर्फ ट्वीट कर रहा है बल्कि उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा है।




ये हैकर्स अपने आप को लीजन बता रहे हैं। बता दें कि इन्हीं लोगों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक किया था।

हैकर्स ने माल्या के कई अकाउंट और पासवर्ड भी शेयर किए
माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद आज सुबह इसमें लगातार कई ट्वीट किए गए हैं। इसमें से एक ट्वीट में विजय माल्या के अलग अकाउंट्स जिसमें ई-मेल, ट्विटर, स्काईप और यू-ट्यूब के अकाउंट शामिल हैं उनका यूजरनेम और पासवर्ड तक की जानकारी दी गई है।

अकाउंट हैकर्स खुद को लीजन बता रहे हैं

आगे के ट्वीट्स में धमकी भी दी गई है यह तो सिर्फ शुरुआत है माल्या से जुड़ी और भी अहम जानकारियां अगले कुछ दिनों में शेयर की जाएगी। अकाउंट हैक करने वाले खुद को लीजन बता रहे हैं।

कई जानकारियां की गई शेयर

लोन डिफॉल्टर शराब कारोबारी विजय माल्या फिलहाल भारत छोड़कर लंदन में रह रहे हैं। इस बारे में भी माल्या के ही ट्विटर अकांउट पर उनके यूके के रेजिडेंसी परमिट की तस्वीर शेयर कर पूछा गया है कि माल्या को यूके की अनिश्चितकालीन रेजिडेंसी परमिट कैसे मिला।

राहुल गांधी और कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी किया गया था हैक
इससे पहले पिछले सप्ताह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था। जब दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला था कि दोनों ट्विटर अकाउंट और ई-मेल सर्वर स्वीडन, रोमानिया, अमरीका, कनाडा और थाइलैंड से संचालित किए जा रहे थे।