scriptWeather Alert: Mumbai and Konkan Receive heavy Rain Warning | महाराष्ट्र : मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को किया अलर्ट | Patrika News

महाराष्ट्र : मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को किया अलर्ट

locationनई दिल्लीPublished: Jun 08, 2021 02:00:05 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने 10 जून से 12 जून तक तटीय और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने पांच दिनों के लिए जिलेवार पूर्वानुमान की घोषणा करते हुए, 11 जून के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

heavy Rain Warning
heavy Rain Warning

नई दिल्ली। मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने 10 जून से 12 जून तक तटीय और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई आरएमसी ने भारी बारिश की चेतावनी के साथ मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और आसपास के घाट क्षेत्र में 10 जून से अगले पांच दिनों में भारी वर्षा होने की उम्मीद जताई है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार तक मानसून की उत्तरी सीमा अलीबाग, पुणे, मेडक, नलगोंडा, रेंटाचिंटाला और श्रीहरिकोटा से गुजर रहा है। विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान क्षेत्र में गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की हैै।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.