scriptकांगो: आतंकियों ने हमले में 20 नागरिकों की ली जान, सेना के साथ संघर्ष बढ़ने के आसार | Congo ADF terrorist killed 20 civilians in a brutal attack | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

कांगो: आतंकियों ने हमले में 20 नागरिकों की ली जान, सेना के साथ संघर्ष बढ़ने के आसार

अफ्रीकी देश कांगो ( Congo ) में बड़ा आतंकी हमला
ADF लड़ाके कर चुके हैं 200 से अधिक हत्याएं

Dec 31, 2019 / 12:06 pm

Shweta Singh

ADF terrorisr attack

ADF terrorisr attack

किनशासा। अफ्रीकी देश कांगो ( congo ) में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने पूर्वी बेनी क्षेत्र में 20 लोगों को जान से मार डाला। इस बारे में स्थानीय अधिकारियों की ओर से जानकारी मिल रही है। अधिकारियों ने कहा कि मूल रूप से पड़ोसी देश यूगांडा की इस्लामिक मिलिशिया एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के लड़ाकों ने यह हमला किया।

बढ़ सकता है सेना और आतंकी संगठनों के बीच संघर्ष

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बेनी क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक शहर ओइचा के पश्चिम में स्थित अपेटिना सना पर हमला किया गया। इस दौरान 18 नागरिकों की मौत हो गई। अब आशंका जताई जा रही है कि सेना और आतंकी संगठनों के बीच इस हमले के बाद संघर्ष बढ़ सकता है।

कांगो: आबादी पर किए तीन हमलों में 17 लोगों की मौत

adf लड़ाके कर चुके हैं 200 से अधिक हत्याएं

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हमले के बाद जब उन्होंने तलाशी अभियान चलाया तो उन्हें दो और शव बरामद मिले। इस अभियान के बाद मृतकों की संख्या 20 बताई गई। गौरतलब है कि सेना ने 30 अक्टूबर को मिलिशिया के खिलाफ अभियान शुरू किया था। तब से अब तक ADF लड़ाके 200 से अधिक हत्याएं कर चुके हैं।

Home / world / Miscellenous World / कांगो: आतंकियों ने हमले में 20 नागरिकों की ली जान, सेना के साथ संघर्ष बढ़ने के आसार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो