scriptकुंवारी लड़कियां ऐसे बन रही हैं मां, तरीका जानकर चौंक जाएंगे आप | girl now use ivf technique to born baby | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

कुंवारी लड़कियां ऐसे बन रही हैं मां, तरीका जानकर चौंक जाएंगे आप

महिलाएं मां बनने के लिए आईवीएफ का सहारा ले रही हैं।

Nov 07, 2017 / 06:01 pm

ashutosh tiwari

rape in sikar
नई दिल्ली। बिना शादी के मां बनना, सुनने में थोड़ा अजीब सा लगता है पर आज कल कई महिलाएं बिना शादी के मां बन रही हैं। इसके लिए महिलाएं आईवीएफ का सहारा ले रही हैं। इसके पीछे लड़कियों निजी और धार्मिक कारणों का भी हवाला दे रही हैं। इस पूरी प्रक्रिया को वर्जिन बर्थ कहा जाता है।
क्या है आईवीएफ?
अगर कोई महिला किसी पुरुष से बिना शारीरिक संबंध बनाए मां बनाना चाहती हैं तो वो आईवीएफ का इस्तेमाल करती हैं। इसके तहत महिलाओं के अंडेदानी से अंडे निकालने के बाद सभी अण्डों में स्पर्म डालकर अम्ब्र्यो बनाया जाता है। इसके बाद इस अम्ब्र्यो को 3 से 5 दिन तक परखनली में बढ़ा कर उसे फिर से महिलाओं की कोख में डाल दिया जाता है। आजकल महिलाओं के बीच में वर्जिन बर्थ का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
क्यों ऐसा कर रही हैं महिलाएं?
आईवीएफ का इस्तेमाल करने वाली कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें अभी तक सही लाइफ पार्टनर नहीं मिला। इस वजह से वो बिना शादी के मां बनना चाहती हैं। वहीं कुछ महिलाओं का तर्क है कि उन्हें सेक्स में कोई रुचि नहीं है तो कुछ के मन में सेक्स को लेकर डर।
पुरुषों के बिना कैसे हो रहा बच्चों का पालन?
डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक जो देखने को मिला है उसमें ऐसी महिलाएं वर्जिन मां बन रही हैं जो भावात्मक और आर्थिक रूप से मजबूत हैं। यूके में 25 युवा लड़कियों ने महज 20 साल की उम्र में मां बनने के लिए आईवीएफ के विकल्प को चुना। डॉक्टरों के मुताबिक ये लड़कियां मानसिक रूप से तैयार थीं जिसके बाद उनको आईवीएफ प्रक्रिया दी गई। 2013 में हुए एक सर्वे के मुताबिक सिर्फ अमरीका में 200 में से 1 महिला सेक्सुअल इंटरकोर्स से गर्भवती हुई। सेक्सुअल इंटरकोर्स करने वाली महिलाओं में 31 प्रतिशत ने बताया कि उन्होंने धार्मिक और कुछ निजी वजहों से इस प्रक्रिया को चुनने का फैसला लिया है। कुछ धार्मिक लोग इस प्रक्रिया को गलत बताते हैं। उनका कहना है कि बच्चों का जन्म प्राकृतिक तरीके से ही होना चाहिए।

Home / world / Miscellenous World / कुंवारी लड़कियां ऐसे बन रही हैं मां, तरीका जानकर चौंक जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो