रिपोर्ट की माने तो ये कार्यक्रम न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, बोस्टन, मियामी, लॉस एंजीलिस, डेट्रायट, फिलाडेल्फिया, ह्यूस्टन, सैक्रामेंटो, सैन जोस, कॉनकॉर्ड, मिलपिटास, नेपरविले और एडिसन जैसे बड़े शहरों में आयोजित किए गए। इसके अलावा कई कस्बों में भी रैलियां और सभाएं आयोजित की गई। रैलियों में पुरुषों ने पारंपरिक पोशाक फिरन पहनी थी। वहीं, महिलाओं ने सिर पर तिरंगा लपेटा हुआ था। बताया जा रहा है कि इन कार्यक्रमों का आयोजन कश्मीरी ओवरसीज एसोसिएशन की ओर से किया गया था।