scriptरोते हुए लगातार 11 घंटे तक मिट्टी खोदती रही हथिनी, सच्चाई आई सामने तो रो पड़े गांव वाले! | Mother Elephant Dug A Well For 11 Hours | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

रोते हुए लगातार 11 घंटे तक मिट्टी खोदती रही हथिनी, सच्चाई आई सामने तो रो पड़े गांव वाले!

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक स्टोरी साझा की जा रही है। तस्वीरों के द्वारा शेयर की जा रही यह कहानी एक हथिनी की है..

Oct 14, 2017 / 12:26 pm

राहुल

Elephant Dug A Well
सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक स्टोरी साझा की जा रही है। तस्वीरों के द्वारा शेयर की जा रही यह कहानी एक हथिनी की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक हथिनी गड्ढे से मिट्टी खोद रही है। पूरे मामले को जानकर आप यह जरूर कहेंगे कि अपने बच्चों के हर मां चिंता करती है फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर!
दरअसल एक ऐसी हथिनी की कहानी है जो गहरे गड्ढे में गिरे अपने बच्चे को बचाने के लिए लगातार मिट्टी खोद रही थी। बताया जा रहा है कि यह हथिनी बीते दिनों अपने बच्चे के साथ जंगल पार कर रही थी कि तभी वो बच्चा वहां बने एक गहरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढा काफी गहरा था और हाथी के बच्चे की लंबाई काफी कम थी, इसी वजह वो उस गड्ढे को पार कर पाने में असमर्थ था। लेकिन उसे बाहर निकालने के लिए हथिनी ने काफी संघर्ष किया। बताया यह भी जा रहा है कि उसने लगातार बिना रुके 11 घंटे तक गड्ढा खोदा।
Elephant Dug A Well
लेकिन इस बीच उसका यह दाव उल्टा पड़ता जा रहा था कि क्योंकि घबराहट की वजह से हथिनी अपने बच्चे के ऊपर ही और मिट्टी डालती जा रही थी। कामयाब न होने के बावजूद हथिनी ने अपने प्रयास को सुबह तक जारी रखा। लेकिन वह अपने बच्चे को बाहर नहीं निकाल पाई। लिहाज़ा अपनी नाकामयाबी पर वो निराश होकर थक गई और रोने लगी। हथिनी के रोने की आवाज़ इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग वहां पहुंचे। गाँव वालों जे वहां पहुँचते ही उन्हें माजरा समझने में बिलकुल देर नहीं लगी और वो समझ गये कि ये एक मां की करुण पुकार है।
Elephant Dug A Well
इस बीच गांव वालों ने हथिनी को खाने के लिए कुछ केले दिए ताकि उसका ध्यान वहां से हटाया जा सके। जैसे ही हथिनी की नजर वहां से हटी तो गांव वालों ने उसके बच्चे को सकुशल गड्ढे से बाहर निकाल लिया। हालांकि यह मामला कहाँ का है इस बात की कोई ख़ास जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Home / world / Miscellenous World / रोते हुए लगातार 11 घंटे तक मिट्टी खोदती रही हथिनी, सच्चाई आई सामने तो रो पड़े गांव वाले!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो