scriptश्रीलंका ने समुद्र के अंदर बनाया अनोखा म्यूजियम, समुद्री जीवोंं से लेकर मिलिट्री उपकरण तक सब हैं यहां | Sri Lanka opens its first ever underwater museum | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

श्रीलंका ने समुद्र के अंदर बनाया अनोखा म्यूजियम, समुद्री जीवोंं से लेकर मिलिट्री उपकरण तक सब हैं यहां

श्रीलंका में बना पहला अंडरवाटर म्यूजियम, इस म्यूजियम को पानी के भीतर 15.2 मीटर की गहराई पर बनाया गया है

Dec 22, 2020 / 03:33 pm

Vivhav Shukla

undwrewarter.png

underwater museum

नई दिल्ली। श्रीलंका के दक्षिणी बंदरगाह शहर गॉल में बना देश का पहला अंडरवाटर म्यूजियम खोल दिया गया है। श्रीलंका के पहले अंडरवाटर म्यूजियम में कई दुर्लभ चीजें देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही इस म्यूजियम में कई अनोखे अवशेष भी देखने को मिलेंगे। इस अनोखे म्यूजियम को देश की नौसेना द्वारा बनाया गया है।

189 देशों की यूनएनडीपी इंडेक्स में भारत 131वें स्थान पर, श्रीलंका और भूटान से पीछे

बुधवार यानी आज नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल पियाल डी सिल्वा ने एक रिबन काटकर इसका उदघाटन किया। उन्होंने बताया कि इसमें समय-समय पर खास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका मकसद होगा कि लोग म्यूजियम आकर अलग महसूस करें। इसके साथ ही वे समुद्री जीवों के साथ सैन्य धरोहर नज़दीक से जान सकें।

पियाल ने आगे कहा कि इस कमाल के अंडर वाटर म्यूजियम को पानी के भीतर 15.2 मीटर अंदर बनाया गया है। ये म्यूजियम श्रीलंका की नौसेना के सभी गोताखोरों को समर्पित है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

मंडरा रहा चक्रवाती तूफान बुरेवी का खतरा, पार करेगा श्रीलंकाई तट

म्यूजियम को आमलोगों के लिए खोलने से पहले ही इसमें जीव प्रजनन का काम शुरू कर दिया गया था। इसे देखने के लिए लोग बोट से यहां पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही म्यूजियम में पर्यटक तैरकर भी जा सकेंगे। साथ ही समुद्री जीवों के साथ तैराकी भी कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी सामान भी मुहैया कराए जाएंगे।

यहां स्कूबा डाइविंग सूट पहनकर पानी में तैरने का प्रबंध किया गया है। नौसेना ने म्यूजियम को सजाने के लिए सेना द्वारा मिली हुई मूर्तियों का उपयोग किया है।

Sri Lanka: कोरोना फैलने की अफवाह से जेल में भड़का दंगा, 8 कैदियों की मौत, 55 घायल

बता दें श्रीलंका की जीडीपी में पर्यटन एक अहम भूमिका निभाता है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यहां का पर्यटन ठप्प पड़ गया था। यही वजह है सरकार ने इस म्यूजियम को अभी खोल दिया।

 

 

 
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y8i7q

Home / world / Miscellenous World / श्रीलंका ने समुद्र के अंदर बनाया अनोखा म्यूजियम, समुद्री जीवोंं से लेकर मिलिट्री उपकरण तक सब हैं यहां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो