10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

189 देशों की यूनएनडीपी इंडेक्स में भारत 131वें स्थान पर, श्रीलंका और भूटान से पीछे

यूएनडीपी इंडेक्स में नॉर्वे सबसे ऊपर। इस मामले में भारत चीन से भी पीछे।
less than 1 minute read
Google source verification
india undp

पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भारत से पीछे।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा जारी ताजा मानव विकास सूचकांक 2020 में भारत एक पायदान नीचे फिसल गया है। देश को 189 देशों की सूची में 131वें स्थान पर रखा गया है। वहीं 2019 में 130वां स्थान मिला था। देश के लोगों की औसत आयु, शिक्षा और आय के आधार पर यह सूचकांक तैयार किया जाता है।

सूची में नार्वे नंबर वन पर

इस सूची में पहले स्थान पर नॉर्वे, दूसरे स्थान पर आयरलैंड और तीसरे स्थान पर स्विटजरलैंड है। एचडीआई रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में भारतीयों की जीवन प्रत्याशा 69.7 साल थी। बांग्लादेश में यह 72.6 साल और पाकिस्तान में 67.3 साल थी। रिपोर्ट के मुताबिक सूचकांक में चीन 85वें, श्रीलंका 72वें, भूटान 129वें, बांग्लादेश 133वें, नेपाल 142वें और पाकिस्तान 154वें स्थान पर है। भारत पड़ोसी देश श्रीलंका और भूटान से इस सूची में नीचे है। चीन से भी इस मामले में भारत पीछे है। अच्छी बात यह है कि आर्थिक सुरक्षा, जमीन पर मालिकाना हक बढ़ने से महिलाओं की स्थिति में सुधार जारी है।