इन राजेनताओं के हल्के बयानों से इस समय पूरे यूरोप और अमरीका में कोरोना ने कहर मचा रखा है। अमरीका में 24 घंटों में 3,176 लोगों की मौत के साथ कुल मृतक आंकड़ा पिछले 10 दिन के अंदर दोगुना होकर 50 हजार के पार पहुंच गया है। देश में रोजाना औसतन हजार लोगों की मौत हो रही है।वहीं ब्राजील में 2,900 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 45,000 की संख्या पार कर चुका है। दुनियाभर में कोरोना से अब तक 1.95 लाख लोग अपनी जान गवां चुके हैं।