scriptसंयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी सदस्य पर लगे भष्ट्राचार के आरोप, वीडियो वायरल | UN permanent PAk member Maleeha Lodhi blame for Corruption | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी सदस्य पर लगे भष्ट्राचार के आरोप, वीडियो वायरल

कार्यक्रम में मलिहा लोधी पर एक शख्स ने लगाए गंभीर आरोप
शख्स ने कहा कि मलिहा को पाक का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं

Aug 13, 2019 / 01:07 pm

Mohit Saxena

Maleeha lodhi
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी सदस्य को भरी सभा में फजीहत झेलनी पड़ी है। पाक की मलीहा लोधी को उस समय कार्यक्रम छोड़ना पड़ा,जब उन पर एक शख्स ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उसने कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए मलिहा से कहा कि वह एक चोर हैं और उसे पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
ट्रंप ने आखिरकार मध्यस्थता का राग छोड़ा, कहा-अब कश्मीर को लेकर नहीं करेंगे ऐसी पेशकश

https://twitter.com/nailainayat/status/1160981306639081473?ref_src=twsrc%5Etfw
लोधी मीडिया को संबोधित कर रही थीं कि तभी एक शख्स गुस्से में खड़े होकर कहता है कि क्या उनके पास उसके सवालों का जवाब देने के लिए एक मिनट का समय भी नहीं है। इसके बाद वह कहता है,आप पिछले 15-20 सालों से क्या कर रही हैं। आप हमारा प्रतिनिधित्व नहीं कर रही हैं।
इस पर राजनयिक ने कहा कि वह उसके सवालों का जवाब नहीं देंगी। जैसे ही लोधी निकलने लगीं शख्स ने उनसे कहा कि ऐसे लोग हमारा पैसा चुरा रहे हैं। शख्स ने लोधी का पीछा करने की कोशिश की। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग उसे शांत करवाने की कोशिश कर रहे थे।
इस मामले में ट्विटर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मलिहा अमरीका में बहुत रह चुकी हैं। उन्हें अमरीका से वापस पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए। लोधी अमरीका में पाकिस्तान की राजदूत भी रह चुकी हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, follow करें Twitter पर ..

Home / world / Miscellenous World / संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी सदस्य पर लगे भष्ट्राचार के आरोप, वीडियो वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो