5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की सऊदी को फटकार, कहां है पत्रकार का शव?

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में सऊदी अरब और तुर्की की ओर से उठाए गए कदमों की प्रशंसा की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 31 Oct 2018, 5:54 PM IST

Turkey media claims khashoggi's fingers were chopped before murder

पत्रकार खशोगी हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मारने से पहले काट दी थीं उंगलियां

तुर्की में मारे गए सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी के मामले में संयुक्त राष्ट्रर मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने कहा है कि सऊदी प्रशासन बिना टालमटोल किए यह बताए कि पत्रकार का शव कहां है? बता दें, खशोगी को आखिरी बार तुर्की में स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करते हुए देखा गया था। इसके फुटेज जारी किए गए थे।

शहीद इम्तियाज के अपनों ने आतंकियों को लिखा खुला खत, भावनाओं के ज्वार से छलक पड़ी हर आंख

आयोग प्रमुख मिशेल बैशलेट के अनुसार- खशोगी के मानवाधिकार हनन की पूरी जांच करके इस मामले में जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैशलेट ने इस मामले में सऊदी अरब और तुर्की की ओर से उठाए गए कदमों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जो जानकारी सामने आई है उससे पता चलता है कि संभवतया उच्च पदस्थ सऊदी अधिकारी इसमें शामिल हैं और यह घटना सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हुई है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इसमें जांच का उच्च स्तर बनाए रखना होगा। साथ ही कहा कि हैरान कर देने वाले इस जघन्य अपराध की घटना के लिए जवाबदेही तय करनी होगी ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का एफटीआईआई के चेयरमैन पद से इस्तीफा, यह बताया कारण

बता दें, इस मामले में सऊदी अरब का नाम आ रहा था। इस पर उसने परस्पर विरोधी बयान दिए हैं। सऊदी पर खशोगी के शव की जानकारी मुहैया कराने पर गहरा दबाव है। मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया था। पहले सऊदी अधिकारियों ने कहा था कि खशोगी दो अक्टूबर को वाणिज्य दूतावास से बाहर आया था। बाद में स्वीकार किया कि वह एक झगड़े में मारा गया। सऊदी के इस दावे पर सवाल खड़े हो गए थे।