25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

365 दिनों की वैधता के साथ Airtel का नया प्लान लॉन्च, हर दिन मिलेगा अनलिमिटेड डाटा व कॉलिंग का लाभ

Airtel ने 365 दिनों की वैधता के साथ पेश किया नया प्लान अनलिमिटेड डाटा, मैसेज व कॉलिंग का मिलेगा लाभ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 2 Jul 2019, 1:09 PM IST

airtel

365 दिनों की वैधता के साथ Airtel का नया प्लान लॉन्च, हर दिन मिलेगा अनलिमिटेड डाटा व कॉलिंग का लाभ

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी airtel ने Vodafone-Idea ( वोडाफोन आइडिया ) और Reliance Jio को टक्कर देने के लिए अपने पुराने प्लान में बदलाव किया है, जिसकी वैधता 1 साल की है और इसमें हर दिन यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का लाभ मिलेगा। एयरटेल की इस प्लान की कीमत 1699 रुपये है।

कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.4 GB डाटा और 100 मैसेज का लाभ दे रही है। पहले इस पैक में यूजर्स को सिर्फ 1GB डाटा हर रोज दिया जाता था। साथ ही यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा। इसकी वैधता 365 दिनों यानी पूरे एक साल की है। इतना ही नहीं एयरटेल के इस पैक में आपको Airtel TV Premium, ZEE5, HOOQ, 350+ Live TV Channels और Wynk music का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा इसमें यूजर्स को एक साल की फ्री नॉर्टन मोबाइल सिक्यॉरिटी और नया 4G डिवाइस खरीदने पर कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कल LG W10 और W30 की पहली फ्लैश सेल, Jio की तरफ से 4,950 रुपये का मिलेगा कैशबैक

हाल ही में एयरटेल ने ग्राहकों को फ्री Hello ट्यून्स देने का ऐलान किया है। हालांकि इसके लिए यूजर्स को 129 रुपये से ऊपर का प्लान रिचार्ज कराना होगा। इस ऑफर के तहत यूजर्स फ्री में Hello ट्यून सेट कर सकते हैं और अनलिमिटेड ट्यून को चेंज कर सकते हैं। बता दें कि देश में 4G नेटवर्क के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी को देखते हुए Airtel ने अपने 3G नेटवर्क को बंद करने का ऐलान किया है और इसकी शुरुआती कंपनी ने कोलकाता में अपने नेटवर्क को बंद करके किया है, लेकिन कंपनी ने अपने फीचर फोन उपभोक्ताओं के लिए 2G सेवाओं को मुहैया कराती रहेगी।