नई दिल्ली: अमेजन FREE म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक, FREE म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस को अगले हफ्ते पेश किया जा सकता है। हालांकि Amazon Prime Music service प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ है। Amazon Prime Music का सालाना प्लान 999 रुपये और 129 रुपये का मासिक प्लान है। इसे एंड्रॉइड iOS, Mac और विंडोज यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं Alexa के जरिए भी Prime Music को एक्सेस किया जा सकता है।