एप्पल ने कहा है कि वो अपने ऐप स्टोर पर कोरोना वायरस ऐप के लिए कड़े नियम बना रही है। इसी के तहत हाल ही एप्पल ने 4 ऐसे ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से हटा दिया है, जिसमें कोविड-19 से जुड़े गलत आंकड़े दिए जा रहे थे।एप्पल के इस कदम के पीछे का मकसद है कि लोगों तक कोरोना वायरस से जुड़ी गलत जानकारी को फैलने से रोका जाएगा। इसके साथ ही एप्पल ने उन NGO और सरकारी एजेंसियों के लिए मेंबरशिप फीस माफ कर दी है जो COVID-19 ऐप को मुफ्त में वितरित करने की योजना बना रहे हैं।