नई दिल्ली: फेसबुक ने हाल ही में अपने मैसेंजर के लिए कई नए फीचर्स का ऐलान किया है। फेसबुक समय-समय पर अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है साथ ही पुराने फीचर्स को अपडेट भी करता रहता है। ये फीचर यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, ऐसे में अब बहुत जल्द फेसबुक एक ऐसा फीचर लाने वाला है जो आपकी आंखों को स्कैन करके आपसे जुड़ी हुई कई जरूरी बातें जान लेगा।