व्हट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि, 'व्हट्सएप अब आपको बता देगा कि जो मैसेज आपको भेजा गया है, वो फॉर्वर्डेड है'। इस फीचर की मदद से यूज़र्स को यह पता चल जाएगा कि कौन-कौन से मैसेज उन्हें फॉरवर्ड किए गए हैं। इससे यूज़र्स को एक दूसरे के साथ और ग्रुप में बातचीत करने में आसानी होगी। अब देखना यह होगा कि व्हट्सएप पर इस फीचर के जुड़ने के बाद फेक न्यूज़ पर किस हद तक लगाम लगेगी।