नई दिल्ली: दुनियाभर में Facebook, Twitter और Google का इस्तेमाल किया जाता है और ऐसे में अगर इन सोशल मीडिया साइट्स को बंद कर दिया जाएगा तो एक दिन भी इसके बिना रह पाना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन पाकिस्तान में इस सभी साइट्स को बंद करने की योजना बनाई जा रही है। दरअसल पाकिस्तान में नया डिजिटल सेंसरशिप कानून लागू किया गया है, जिसकी वजह से इन साइट्स को जारी रखना मुश्किल लग रहा है।