31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एप में फ्री मिल रहे 1 करोड़ गाने, चलाएं मनपसंद म्यूजिक

रिलायंस डिजिटल की म्यूजिक एप के तहत दी जा रही है सर्विस

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Nov 04, 2016

Jio music app

Jio music app

नई दिल्ली। गाने सुनने शौकीन लोगों के लिए रिलायंस डिजिटल का नया एप शानदार ऑप्शन बन कर आया है। फोन में मेमोरी कम होने की वजह से कई यूजर्स गाने स्टोर करके नहीं रख पाते। लेकिन ऐसे यूजर्स के ऑनलाइन म्यूजिक एप काफी काम आते हैं। हालांकि, कई एप्स में लिमिटेड गाने होते हैं या फिर मनपसंद गाने नहीं मिलते। ऐसे में Jio Music App आपके काम का साबित हो सकता है। इस एप की खास बात है कि यहां पर आपको अनलिमिटेड गाने मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक इसमें 1 करोड़ से भी ज्यादा गाने मौजूद हैं। यानी यहां पर आप नॉन-स्टॉप गाने सुनने का मजा ले सकते हैं।

20 भाषाओं में मिलेंगे गाने
Jio Music एप खास बात है कि यहां पर सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी गाने ही मौजूद नहीं है। बल्कि आप पूरी 20 भाषाओं के गाने सुन सकता है। यहां पर तेलुगु, तमिल, पंजाबी, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, ओडिय़ा, ऊर्दू, असमी के साथ कई अन्य भाषाओं के गाने हैं। इसका मतलब ये है कि अलग भाषाओं के गानों के लिए आपको कई एप्स इन्स्टॉल करने की जरूरत नहीं है।

पसंदीदा कैटेगरी में मिलेंगे गाने
यूजर के म्यूजिक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इस एप में कई कैटेगरी भी बनाई गई हैं। आप यहां से नए, पुराने, रोमांटिक, मैलोडी, फ्लैशबैक, सुपरहिट जैसी अलग-अलग कैटेगरी पर जाकर गाने सुन सकता है।

डिफरेंट साउंड मोड्स
इस एप पर मूड के हिसाब से साउंड मोड्स दिए गए हैं। इनमें और अन्य शामिल हैं। यानी आप सॉन्ग का मजा मोड्स चेंज करके भी ले सकते हैं।

आर्टिस्ट सॉन्ग सलेक्शन
रिलायंस जिओ म्यूजिक एप में एक अन्य फीचर आर्टिस्ट सॉन्ग सलेक्शन का भी है। यानी आपको किसी सिंगर के सॉन्ग पसंद है तो उन्हें डायरेक्ट सलेक्ट करके सुन सकते है। इनमें एआर रहमान, लता मंगेशकर, अरिजीत सिंह, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, सोनू निगम, जगजीत सिंह, हनी सिंह समेत कई सिंगर शामिल हैं।

5 करोड़ यूजर कर चुके हैं डाउनलोड
जिओ म्यूजिक एप को अब तक 5 करोड़ यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। इसे एंड्रॉयड 4.3 और इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन्स में डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image