नई दिल्ली:WhatsApp आज दुनिया के ज़्यादातर देशों में एक पसंदीदा मैसेजिंग ऐप बन गया है, शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा जो स्मार्टफोन चलाता है और उसके फ़ोन में WhatsApp इंस्टॉल नहीं है। आपको बता दें कि WhatsApp पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के संपर्क में रह सकते हैं वो भी बस एक क्लिक में। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप पर आपको अपने दोस्तों से बात करने के लिए उनका फ़ोन नंबर होना बेहद जरूरी है, इससे आप अपने दोस्तों को मैसेज कर सकते हैं साथ ही उनसे वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सऐप पर आप अपने दोस्तों के अलावा अनजान लोगों से भी बात कर सकते हैं वो भी बिना उनका उनका नंबर जाने।