
Shiva Aarti App
नई दिल्ली। श्रावण मास का महीना शिव भक्तों के लिए विशेष माना जाता है। भक्त इस महीने में भगवान शिव को कई तरीकों जैसे पूजा, आरतियों, मंत्रों आदि से प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ऎसे में हम आपको बता रहे हैं गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध पांच ऎसे एंड्रॉयड मोबाइल एप्स के बारे में जिनमें भगवान शिव की एक से बढ़कर एक आरतियां और मंत्र टेक्सट तथा ऑडियो के रूप में उपलब्ध हैं। इनके अलावा शिवजी के कई चमत्कारिक वॉलपेपर्स भी उपलब्ध है जिन्हें डाउनलोड कर आप अपने मोबाइल की स्क्रीन पर लगा सकते हैं। तो आइए...
यह भी पढ़ें- गूगल की आकर्षक पेशकश! 10 रूपए में लीजिए कोई गेम या एप
टॉप टेन शिव आरती
इस एप में आपको शिव चालीसा, भोले की भक्ति, देवों के देव, जय शिव ओमकारा समेत कई तरह की शिव आरतियां टेक्सट और ऑडियो के रूप में उपलब्ध हैं। इसके अलावा इसमें महामृत्युंजय मंत्र भी है जिसें आप अपने फोन में रिंगटोन के तौर पर सेट कर सकते हैं। इस एप का साइज 9 एमबी है तथा एंड्रॉयड 2.2 अथवा इससे ऊपर के वर्जन वाले गैजेट्स में यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
महादेव आरती
यह इस में महादेव की आरती "ओम जय ओमकारा" ऑडियो के रूप में उपलब्ध है, जिसें आप कहीं भी और कभी सुन सकते हैं। इस एप का साइज 2.6 एमबी है। इसे आप एंड्रॉयड 2.2 या इससे ऊपर के वर्जन वाले गैजेट्स में यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
friendship-day-special-best-mobile-dating-apps-1077588/" target="_blank">यह भी पढ़ें- इन एप्स की मदद से आप भी बना सकते हैं एक अच्छा फ्रेंड
शिवजी एचडी लाइव वॉलपेपर
यदि आप अपने फोन में शिवजी का आकर्षक वॉलपेपर लगाना चाहते हैं यह एप बहुत ही काम का है। इस में आपको भगवान शिव के एक से बढ़कर एचडी लाइव वॉलपेपर मिल जाएंगे। इस एप का साइज 3 एमबी है। इसे आप एंड्रॉयड 2.3 अथवा इससे ऊपर के वर्जन वाले गैजेट में यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।


Published on:
03 Aug 2015 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
