scriptLockdown में इन सरकारी Apps को बनाएं अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा | Must Have Apps After Lockdown in India | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

Lockdown में इन सरकारी Apps को बनाएं अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा

Lockdown में इन Apps का करें इस्तेमाल
Android और iOS दोनों यूजर करें फोन में डाउनलोड

नई दिल्लीMay 18, 2020 / 06:18 pm

Pratima Tripathi

Must Have Apps After Lockdown in India

Must Have Apps After Lockdown in India

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) के चलते सभी को घरों में रहना पड़ रहा है। इस बीच कुछ लोग काम के लिए घर से बाहर भी निकल रहे हैं। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन सरकारी ऐप्स ( Aarogya Setu App, MyGov App, MapMyIndia Move App, Practo App, BHIM App ) का सहारा ले सकते हैं, जो आपकी सेहत का ध्यान रखेंगे और पैसों की लेन-देन के लिए बैंक भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि इन ऐप्स से आपकी प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है।

Aarogya Setu App

इस ऐप का इस्तेमाल एप्पल व एंड्रॉयड व जियो फीचर यूजर कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से Aarogya Setu App को 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यूजर्स की तरफ से ऐप को 4.5 स्टार भी दिए गए हैं। इस ऐप का इस्तेमाल आप 11 अलग-अलग भाषाओं में कर सकते हैं। Aarogya Setu एक ट्रैकिंग App है, जो स्मार्टफोन के लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ के जरिए यूजर्स को अलर्ट देता है। इस ऐप की खासियत है कि ये संक्रमित व्यक्ति के 6 फीट के दायरे में आने पर नोटिफाइ करता है और आपको सावधान करता है। सरकार का दावा है कि ये ऐप में यूजर्स की प्रिवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है।

MyGov App

इन दिनों Covid-19 को लेकर तरह – तरह की काफी अफवाहें फैलती रहती हैं। ऐसे में MyGov app आपके लिए काफी मददगार साबित होगा है। इस ऐप के जरिए लोग भारत में कोरोनावायरस के आधिकारिक मामलों की संख्या पर नजर रख सकते हैं। इसे आप हिंदी या अंग्रेजी में इस्तेमाल कर सकते है। इसक ऐप पर आपको कितने लोग बीमार है, कितने सही हो चुके हैं और पूरे कितने मामले है इसपर नजर रख सकते हैं। इसके अलावा Covid-19 से जुड़ी जानकारी समय-समय पर मिलती रहेगी।

MapMyIndia App

इस ऐप पर आपको स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 की जानकारी मिलती रहेगी, जैसे- भारत में कुल कितने मामले हैं। इतना ही नहीं, MapMyIndia डैशबोर्ड राज्य स्तर पर भी डेटा आपको देता रहेगा। इसके अलावा इससे आप ये भी पता कर सकते है कि कहां ट्रीटमेंट सेंटर्स, आइसोलेशन सेंटर्स, भूख राहत केंद्र और प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत शिविर का आयोजन किया गया है।

Mi 10 5G की भारत में सेल शुरू, 3, 000 रुपये का मिलेगा कैशबैक, जानें ऑफर्स

Practo App

इस ऐप का इस्तेमाल Android और iOS दोनों यूजर कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि आप बिना हॉस्पिटल गए अपने डॉक्टर से बात करके अपना इलाज करवा सकते हैं। इसके अलावा घर दवा मंगवाने के लिए 1mg, PharmEasy, Medlife और Netmeds जैसे फार्मा ऐप्स का सहारा ले सकते हैं।

BHIM App

कोरोनावायरस से बचने के लिए डिजिटल पेमेंट ऐप भीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट बेहद आसान बन गया है। दुकानदार से लेकर आम आदमी इस ऐप के जरिए आसानी से पैसे की लेन देन ऑनलाइन कर सकते हैं। ये एक सरकार ऐप है जो Android और iOS दोनों यूजर डाउनलोड कर सकते हैं।

Home / Gadgets / Apps / Lockdown में इन सरकारी Apps को बनाएं अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो