नई दिल्ली: आप में से ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और स्मार्टफोन में इंटरनेट की मदद से कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिवेट हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में WhatsApp ऐसा ऐप है जो हर किसी के स्मार्टफोन में मिल जाएगा। लेकिन WhatsApp का इस्तेमाल हम ऑफिस में नहीं कर सकते थे क्योंकि बार-बार फोन देख पाना मुमकिन नहीं है ऐसे में WhatsApp ने Whatsapp web नाम से एक फीचर दिया है जिससे आप अपने PC पर WhatsApp चला सकते हैं, लेकिन इसमें सारे फीचर्स नहीं है जिसे देखते हुए कंपनी कुछ नया करने जा रही है।