10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेटीएम देगा आपके वैक्सीन स्लॉट की जानकारी, ऐसे में मिलेगा आपको अलर्ट

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि पेटीएम यूजर्स को अपने एरिया में वैक्सीनेशन के लिए नए स्लॉट उपलब्ध होने पर अलर्ट मिल जााएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
paytm_2.png

,,

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम ने Paytm Vaccine Slot Finder नाम से नया टूल लॉन्च करने का ऐलान किया है। जो आपको आपके कोविड वैक्सीन स्लॉट सर्च करने में मददगार साबित होगा। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि पेटीएम यूजर्स को अपने एरिया में वैक्सीनेशन के लिए नए स्लॉट उपलब्ध होने पर अलर्ट मिल जााएगा।

विजय शेखर शर्मा ने आज यानी गुरुवार को ट्वीट किया और इस नए टूल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी कोविड वैक्सीन स्लॉट के लिए एक नया टूल लांच करने जा रही है जिससे यूजर्स अपने स्लॉट को देख पाएंगे। इस टूल के जरिए यूजर्स को उनके एरिया में नए स्लॉट उपलब्ध होने पर अलर्ट भी मिल जाएगा। इसके अलावा नए स्लॉट ओपन होने पर Paytm Chat के माध्यम से रियल-टाइम अवेलेबिलिटी और अलर्ट भी यूजर्स को मिलते रहेंगे।

पेटीएम के अनुसार कंपनी रियल-टाइम में देशभर में उपलब्ध वैक्सीन स्लॉट को ट्रैक करने का काम कर रही है। Paytm Vaccine Slot Finder के माध्यम से यूजर्स नए वैक्सीन स्लॉट ओपन होने पर स्लॉट बुक कर सकते हैं और इंस्टेंट अलर्ट पा सकते हैं।