नई दिल्ली: हाल के दिनों में सोशल साइट WhatsApp के जरिए कई लोगों की जान से मारे जाने की घटना सामने आई थी। वहीं, व्हाट्एप पर फैलती फर्जी ख़बरों और उससेे बढ़ती मॉब लिंचिंग को देखते हुए केंद्र सरकार ने फेेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप को चेतावनी भी दी थी। इसी बीच अब महाराष्ट्र पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए फैलती फेक ख़बरों को रोकने के लिए एक बड़ी पहल की है।