नई दिल्ली: अगर आपWhatsapp का इस्तेमाल करते हैं और इससे मोबाइल डेटा के ज्यादा खर्च होने से परेशान हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आपने अक्सर यह देखा होगा कि जब आपको कोई फोटो या वीडियो भेजता है तो वह WhatsApp p पर तुरंत डाउनलोड हो जाता है। इसकी वजह से काफी मोबाइल डेटा खर्च होता है। वहीं, आप किसी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हो तो कई सारे वीडियो और फोटो आपको ग्रुप के सदस्यों द्वारा भेजे जाते है जो आपके मतलब की नहीं होती है। इससे बचने के लिए बस आपको एक सेटिंग को बदलना होगा जिससे फोटो या वीडियो डाउनलोड होने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।