29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Twitter Updates: ट्विटर पर इसी सप्ताह आ सकता है ब्लू यूजर्स के लिए ये बड़ा अपडेट, मस्क ने किया कंफर्म

Twitter Updates: ट्विटर पर जल्द ही एक नया अपडेट आने वाला है, इस अपडेट के बाद यूजर्स की मैसेज भेजने की क्षमताएं कम हो जाएंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 12 Jun 2023, 6:22 PM IST

Twitter Updates

Twitter Updates: ट्विटर पर जल्द ही एक नया अपडेट आने वाला है, इस अपडेट के बाद यूजर्स की मैसेज भेजने की क्षमताओं को कम किया जाएगा। यह घोषणा आज सोमवार को खुद एलन मस्क ने की है, नए अपडेट के जरिए डीएम भेजने की क्षमता सीमित हो जाएगी। केवल ब्लू यूजर्स को ही नॉन-फॉलोअर्स को डीएम भेजने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें: ट्विटर जल्द ही रिप्लाई में दिए गए विज्ञापनों के लिए क्रिएटर्स को भुगतान शुरू करेगा: मस्क

दरअसल एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया, मेरे डाइरेक्ट मैसेज अभी बॉट सेंट्रल बन चुके हैं। यह कभी खराब नहीं था। जिसपर ट्वीटर ने कहा है कि, आने वाले सप्ताह में आपका डीएम स्पैम काफी कम हो जाएगा। आगे कहा, ट्विटर उन लोगों को नॉन-फॉलोअर्स को डाइरेक्ट मैसेज भेजने की क्षमता को केवल वेरीफाइड यूजर्स तक सीमित करने पर काम कर रहा है। यह ग्रुप चैट भी लागू होगा। यह डाइरेक्ट मैसेज बॉट स्पैम को लगभग खत्म कर देगा।

यह भी पढ़ें: Science And Technology: छंटनी के बावजूद आइटी-इंटरनेट इंडस्ट्री में फ्रेशर्स को अधिक पैकेज

एलॉन मस्क ने भी ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाइ करते हुए आने वाले नए अपडेट को कन्फर्म किया है। नया अपडेट इस सप्ताह में कभी भी आ सकता है। मस्क के ट्वीट किया, उम्मीद है कि इस सप्ताह अपडेट जारी किया जाएगा। मैंने कई बार कहा है कि AI बॉट्स के बीच अंतर करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। अब ऐसा करना जल्द ही असंभव हो जाएगा। केवल वैसे सोशल नेटवर्क्स सर्वाइव कर पाएंगे, जिसमें वेरीफिकेशन की जरूरत होगी।